HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद

By Alka Tiwari

Published on:

BJP-UTTARAKHAND

Summary

BJP का कुनबा चुनाव आते आते बढ़ता ही चला जा रहा है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। आपको बता दें कि उन्होंने कल ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा ...

विस्तार से पढ़ें:

BJP का कुनबा चुनाव आते आते बढ़ता ही चला जा रहा है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।

BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद

आपको बता दें कि उन्होंने कल ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।  शनिवार को BJP प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी कार्यकर्म में मौजूद रहे।

उत्तराखंड Loksabha Election और रिजल्ट की तारीख का ऐलान, आचार संहिता लागू

BJP कुनबे को मजबूत करने में जुटी

लोकसभा चुनाव से पहले BJP लगातार अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी हैं। शनिवार को BJP ने दो बड़े नेताओं को अपने दल में शामिल किया। इन दोनों नेताओं ने कल ही कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

मालचंद की भी BJP में घर वापसी

गंगोत्री में लंबे समय तक अपनी राजनीति करने वाले और कांग्रेस विधायक भी रह चुके विजयपाल सजवाण ने भाजपा का दामन थामा। इसके अलावा पुरोला से विधायक रह चुके मालचंद की भी भाजपा में घर वापसी हुई है।

कुछ रोज पहले इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज पुरोला ओर गंगोत्री से इन दोनों नेताओं के कई समर्थकों के अलावा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न पार्टियों के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सहित ,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।