HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होली से पहले Dhami Gov. ने दिया तोहफा

By Alka Tiwari

Published on:

cm dhami

Summary

Dhami Gov. ने होली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने कल देर शाम इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं। ...

विस्तार से पढ़ें:

Dhami Gov. ने होली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने कल देर शाम इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं।

 cm dhami

Dhami Gov. ने दिया कर्मचारियों को तोहफा

मंगलवार को जारी किए Dhami Gov. के आदेश के मुताबिक 13 जनवरी 2024 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

Cm Dhami ने नैनीताल को दी 778 करोड़ रुपए की सौगात

महंगाई भत्ते में की 4 प्रतिशत की वृद्धि

मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। निगमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।