HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

WPL 2024: दमदार पेरी की पिटी bowling, एक ओवर में लगी चौकों की हैट्रिक

By Alka Tiwari

Published on:

WPL-2024

Summary

WPL 2024: वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 13वें मैच में गुजरात जायंट्स की सलामी बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एलिस पेरी के ओवर में लगातार 3 चौके जड़ते हुए हैट्रिक बनाई। पारी का 10वां ओवर करने आयी पेरी ने पहली गेंद वोल्वार्ट को लेंथ पर और ऑफ ...

विस्तार से पढ़ें:

WPL 2024: वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 13वें मैच में गुजरात जायंट्स की सलामी बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एलिस पेरी के ओवर में लगातार 3 चौके जड़ते हुए हैट्रिक बनाई।

WPL 2024

पारी का 10वां ओवर करने आयी पेरी ने पहली गेंद वोल्वार्ट को लेंथ पर और ऑफ स्टंप के बाहर डाली। वोल्वार्ट ने इस गेंद पर मिडऑन पर चौका मार दिया। पेरी ने दूसरी गेंद फुल और ऑफ स्टंप पर डाली। वोल्वार्ट ने इस गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव खेलते हुए चौका हासिल किया। इसी के साथ वोल्वार्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

IPL 2024:  इस खिलाड़ी ने Mark Wood को दिखाया बाहर का रास्ता

ओवर की तीसरी गेंद पेरी ने वोल्वार्ट को लेंथ पर और ऑफ स्टंप के बाहर डाली। वोल्वार्ट ने इस गेंद पर कट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए शार्ट थर्ड मैन पर चौके के लिए चली गयी। 

WPL 2024: 45 गेंदों में वोल्वार्ट ने लगाए 13 चौके

इसी के साथ वोल्वार्ट ने चौको की हैट्रिक लगा दी। पेरी के इस ओवर में 4, 4, 4, 1, 1, 1 सहित कुल 15 रन बने। वोल्वार्ट ने इस मैच में 45 गेंद में 13 चौको की मदद से 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए कप्तान बेथ मूनी के साथ 140 (78) रन की साझेदारी करते हुए गुजरात को बेहतरीन शुरुआत दी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

WPL 2024: गुजरात ने जीता था टॉस

WPL 2024: गुजरात की कप्तान मूनी ने टॉस जीतने के बाद कहा था कि, “हम बल्लेबाजी करेंगे। हम बहादुर, अच्छे और पॉजिटिव बनने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ अलग करें और प्रयास करें और देखें कि क्या हम चीजों को हिला सकते हैं। ऐसा लगता है कि कल रात विकेट थोड़ा नीचा रहा, हम देखेंगे कि दूसरी पारी में यह क्या करता है, शायद उतनी ओस भी नहीं होगी। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।”

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11-

सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, आशा शोभना और रेणुका ठाकुर सिंह।

गुजरात जाएंट्स की प्लेइंग 11-

बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, वेदा कृष्णमूर्ति, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप और शबनम एमडी शकील।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।