HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

अल्मोड़ाः khelo india में हिमांशु को मिला ब्रॉन्ज मेडल

By Alka Tiwari

Published on:

khelo-india-himanshu

Summary

अल्मोड़ा के हिमांशु परगाई ने देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हिमांशु ने खेलो इंडिया गेम्स 2024 में योगा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। khelo india में हिमांशु ने किया प्रदेश का नाम रोशन अल्मोड़ा के हिमांशु ...

विस्तार से पढ़ें:

अल्मोड़ा के हिमांशु परगाई ने देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हिमांशु ने खेलो इंडिया गेम्स 2024 में योगा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

khelo india में हिमांशु ने किया प्रदेश का नाम रोशन

अल्मोड़ा के हिमांशु परगाई ने देवभूमि उत्तराखंड का नाम देश में रोशन किया है। हिमांशु ने khelo india गेम्स 2024 में कांस्य पदक हासिल किया है। हिमांशु अल्मोड़ा जिले के बांसभीड़ा, चीनाखान के रहने वाले हैं। उनकी माता का नाम दीपा परगाई है जबकि उनके पिता का नाम पीताम्बर दत्त परगाई है।

हरिद्वारः Police और बदमाश को लगी गोली, पढ़ें पूरा मामला

khelo india हिमांशु

योग प्रशिक्षण भी देते हैं हिमांशु

बता दें कि वर्तमान में हिमांशु परगाई देव संस्कृति विश्व विद्यालय हरिद्वार से अपनी योग की शिक्षा ले रहे हैं। इसके साथ हिमांशु अपना योग प्रशिक्षक भी हैं। वो काफी समय से अल्मोड़ा जिले में बच्चों को योग की शिक्षा भी दे रहे हैं। हिमांशु अल्मोड़ा में योगनिलयम के माध्यम से योग की शिक्षा दे रहे हैं। इसके साथ ही वो राष्ट्रीय स्तर पर भी योगा प्रशिक्षण देते हैं।

khelo india में उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर

हिमांशु परगाई के khelo india गेम्स 2024 में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद से क्षेत्र में खुशी की लहर है। बता दें कि हिमांशु ने अपनी टीम के साथ खेलो इंडिया में उत्तराखंड से प्रतिभाग किया था। जिसमें योगा ट्रेडिशनल ग्रुप इंवेट में कांस्य पदक हासिल किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दें कि खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत नई दिल्ली में 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के साथ हुई थी। जिसके बाद साल 2019 में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) खेलो इंडिया के साथ ये जुड़ गया। फिर इसका नाम बदलकर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ कर दिया गया। पहला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में ओडिशा के कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया था।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।