19 फरवरी का इतिहास : आज हम जानेंगे कि 19 फरवरी तारीख से जुड़ा इतिहास क्या है। 19 फरवरी को महाराज छत्रपति शिवजी राव का जन्मदिवस है उसके साथ ही 19 फरवरी 1986 को आज ही के दिन भारत में पहली कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई थी। 19 फरवरी 2003 को ही संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख और उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा था।
19 फरवरी से जुडी और भी घटनाएं है जिनमे 19 फरवरी 2008 में आज ही के दिन ही संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान दिया गया था। 19 फरवरी 2006 को पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया था। 19 फरवरी 2003 में आज ही के दिन संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख और उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा था। 19 फरवरी 2000 में तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना था।
19 फरवरी 1999 में डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई थी। 19 फरवरी 1993 में हैतो के पास समुद्र में एक जहाज़ डूबने से लगभग 1,500 यात्रियों की जान गई थी। 19 फरवरी 1986 में आज ही के दिन भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई थी। 1963 में 19 फरवरी के दिन ही सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ था। 1891 में 19 फरवरी को अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ था। 1878 में 19 फरवरी के दिन ही थॉमस एडीसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया था। 1807 में आज ही के दिन तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुंचे थे।
19 फरवरी को जन्मे व्यक्ति
19 फरवरी से जुड़े इतिहास के बाद जान लेते है कि आज किन किन प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्म हुआ था। जिन प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्म 19 फरवरी को हुआ उनमे से सबसे महान मराठा साम्रज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज है जिनका जनम जननर में 1630 को हुआ। 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी मनाई जाती है। छत्रपति शिवाजीराजे भोसले भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगज़ेब से संघर्ष किया। सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह “छत्रपति” बने।तत्वदर्शी संत मिला होता तो शिवाजीराजे मोक्ष का मार्ग चुनते
19 फरवरी 1949 में आज ही के दिन वैज्ञानिक पी बलराम का जन्म हुआ था। 19 फरवरी 1930 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ था। 19 फरवरी 1925 को भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म हुआ था। जो मूर्तियों में जान डालने वाले के रूप में जाने जाते है। 19 फरवरी 1922 को ही भारतीय राजनीतिज्ञ बेअंत सिंह का जन्म हुआ था। आज ही के दिन 1900 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ बलवंतराय मेहता का जन्म हुआ था। 19 फरवरी 1473 में आज ही के दिन प्रसिद्ध यूरोपीय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ था।
Weather उत्तराखंडः बदला मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट https://rb.gy/fbw7j8
19 फरवरी को इनका हुआ निधन
19 फरवरी के दिन जन्मे व्यक्तियों के अलावा जिन प्रसिद्ध शख्सियत की आज मृत्यु हुई उनमे स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले थे जिनका निधन 19 फरवरी 1915 को हुआ था। 19 फरवरी 2016 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के उपन्यासकार हार्पर ली का निधन हुआ था। 2010 में 19 फरवरी के दिन ही फिल्म अभिनेता निर्मल पांडे का निधन हुआ था। 1992 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन हुआ था। 1956 में 19 फरवरी के दिन ही भारत के प्रसिद्ध विद्वान, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन हुआ था। 1895 में 19 फरवरी के दिन ही हिंदी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ था।