HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

IPL में खेलने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर कौन हैं? जानिए सब कुछ

By Alka Tiwari

Published on:

IPL ROBIN MINZ

Summary

IPL Auction में गुजरात टाइटंस ने झारखंड की ओर से खेलने वाले रॉबिन मिंज को 3.6 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। बता दें कि रॉबिन मिंज आईपीएल में खेलने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर बनेंगे। रॉबिन बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। IPL के लिए गुजरात टाइटंस ने लगाई बोली IPL ...

विस्तार से पढ़ें:

IPL Auction में गुजरात टाइटंस ने झारखंड की ओर से खेलने वाले रॉबिन मिंज को 3.6 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। बता दें कि रॉबिन मिंज आईपीएल में खेलने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर बनेंगे। रॉबिन बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं।

IPL के लिए गुजरात टाइटंस ने लगाई बोली

IPL में रॉबिन की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी। लेकिन ऑक्शन के दौरान गुजरात ने 3.6 करोड़ में खरीदकर इस क्रिकेटर की किस्मत को बदल दिया है। बता दें कि ऑक्शन के दौरान उनके ऊपर सबसे पहले बोली सीएसके ने लगाई थी। जिसके बाद मुंबई ने भी इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए बोली लगाना शुरू किया था। लेकिन इन दो फ्रेंचाइजी के बाद गुजरात ने भी बोली लगानी शुरू की और आखिरी बोली भी गुजरात ने लगाई और इस युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

IPL ROBIN MINZ

यह भी पढ़ेंः Reece Topley IPL 2024: RCB के गेंदबाज को लेकर बड़ी खबर

आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं Robin Minz

रॉबिन मिंज बल्लेबाज और विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं। मिंज बेहतरीन विकेटकीपर के अलावा तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।  रॉबिन मिंज के आदर्श धोनी हैं और वो उनकी ही तरह अपने देश का नाम रौशन करना चाहते हैं।

कौन हैं रॉबिन मिंज?

मूल रूप से झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले मिंज तब सुर्खियों में आए थे जब मुंबई इंडियंस की नजर उन पर पड़ी थी। मुंबई इंडियंस ने यूनाइटेड किंगडम में उनके प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की। वर्तमान में झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम क्षेत्र में रहने वाले मिंज अभी तक रणजी ट्रॉफी में राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाए हैं लेकिन  झारखंड की  ओर से U19 और U25 टीमों का हिस्सा रहे हैं।

रॉबिन मिंज  के पिता एक सेवानिवृत्त सेना कर्मी रहे हैं और अब रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर गार्ड के रूप में काम करते हैं। मिंज अपनी दो बहनों के साथ अपने घर घर में रहते हैं। वह आगामी सीज़न में अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं। अंतिम इलेवन में शामिल होने के लिए उन्हें अनुभवी ऋद्धिमान साहा से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। गुजरात टाइटन्स टीम में उनका शामिल होना झारखंड के क्रिकेटर के लिए फ्रेंचाइजी की भविष्य की योजनाओं को दर्शाता है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।