HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

शिमला : भूस्खलन की चपेट में आने दो मजदूरों की दबकर मौत, पांच ने बचाई भागकर जान

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : राजधानी के अश्वनी खड्ड में भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे में पांच अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।  मृतकों की पहचान राकेश (31) पुत्र विलास राम बिहार और राजेश (40) पुत्र जोगेंद्र राम बिहार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : राजधानी के अश्वनी खड्ड में भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे में पांच अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।  मृतकों की पहचान राकेश (31) पुत्र विलास राम बिहार और राजेश (40) पुत्र जोगेंद्र राम बिहार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 पुलिस के मुताबिक क्रशर के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में भूस्खलन हुआ और दो मंजिला शेड में रह रही लेबर इसकी जद में आ गई। रात करीब 1:00 बजे हुए इस भूस्खलन से क्रशर की साइट पर हड़कप मच गया। मलबे व पत्थरों की चपेट में आकर दो मजदूर दब गए। पांच अन्य मजदूरों ने भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में मृतकों के शवों को मलबे से बरामद किया। घायलों में राहुल कुमार(18 ), मेघ साहनी(42), बैजनाथ राम(35 ), अशोक राम( 45) निवासी बिहार और टोनी कुमार(20 ) निवासी चंबा शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी गई है।

वहीं, उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मंगलवार को भूस्खलन की  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने घटना में सुरक्षित निकले मजदूरों से बातचीत की और उनके साथियों की इस हादसे में मृत्यु हो जाने पर उन्हें ढांढस बंधाया।