HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति- पत्नी की मौत, बच्ची जख्मी

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

कांगड़ा : जिले में दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।  जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 12 बजे कांगड़ा के देहरा में डीएसपी देहरा के आवास के सामने एनएच 503 ...

विस्तार से पढ़ें:

कांगड़ा : जिले में दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 12 बजे कांगड़ा के देहरा में डीएसपी देहरा के आवास के सामने एनएच 503 पर एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 14 साल की भांजी घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए दंपति ज्वालाजी के साथ लगते गांव गुम्मर के रहने वाले थे।