HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

थाना जेवर क्षेत्र मे यमुना एक्सप्रेसवे पर सात गाड़ियां आपस में टकराई

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

गाजियाबाद: कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर सात वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। हादसे की वजह से एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने ...

विस्तार से पढ़ें:

गाजियाबाद: कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर सात वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। हादसे की वजह से एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद जेवर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर क्षेत्र में गांव मुरादाबाद के समीप रात दो बजे के आसपास 20 से अधिक वाहन भिड़ गए। मेरठ की ओर जाते समय पहले गन्ने से भरा ट्रक पलटा था, इसके बाद अन्य टकरा गए। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया जा रहा। एक्सप्रेस वे पर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। हादसे का कारण घना कोहरा माना जा रहा है।

आगरा में बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से करीब एक दर्जन वाहन टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टकराने के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के झरना नेशनल हाईवे पर हुआ। 

हादसे में एक मुर्गी लदी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर एकत्र राहगीरों की भीड़ मुर्गी लूटने में जुट गई। कई लोग गाड़ी से मुर्गी लूट ले गए। अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग सामान लूटते नजर आए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया।

हंडिया कोतवाली इलाके के टोल प्लाजा के पास घने कोहरे की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सोरांव के रहने वाले हैं। बुधवार सुबह सात बजे यह घटना हुई। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। काफी देर बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस को यह जानकारी मिली है कि दोनों सोरांव इलाके के रहने वाले हैं।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !