HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हाड़ कंपाने वाली ठंड, श्रीनगर में -4.6 डिग्री तापमान

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

डेस्क: देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कुछ राज्यों में घनी धुंध पड़ रही है। दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में शुक्रवार की रात ...

विस्तार से पढ़ें:

डेस्क: देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कुछ राज्यों में घनी धुंध पड़ रही है। दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। शहर का तापमान -4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 दिन में देश के कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। 3 दिन में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड, बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में घनी धुंघ छाने की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 दिसंबर तक घना कोहरा छाएगा। हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। 12 दिसंबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने के साथ ओले पड़ सकते हैं। दक्षिण भारत में 10 दिसंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को सीकर का फतेहपुर शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। सीकर और चुरू में न्यूनतम तापमान 6 और 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार रात न्यूनतम संगरिया (हनुमानगढ़) में 7.1, पिलानी में 8, सिरोही में 8.7, गंगानगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जैसलमेर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और धौलपुर का 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !