HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

नैनीतालः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, मचा हड़कंप

By Alka Tiwari

Published on:

Summary

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में जमरानी नहर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक युवक बिल्कुल ठीक हालत में था। संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला युवक शव हल्द्वानी के निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के ...

विस्तार से पढ़ें:

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में जमरानी नहर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक युवक बिल्कुल ठीक हालत में था।

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला युवक शव

हल्द्वानी के निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के धनपुर और जयपुर खीमा के बीच स्थित जमरानी नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक जयपुर खीमां में ही निवास करता था और क्षेत्र में ही मजदूरी का काम करता था।

कुछ घंटे पहले ठीक हालत में था युवक

बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सुबह युवक बिल्कुल ठीक था। सुबह सात बजे उसने अपने एक दोस्त से बात भी की थी। लेकिन उसके तीन घंटे बाद ही उसका शव नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जमरानी नहर से शव को बाहर निकाल लिया है। युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।