HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

गैस सिलेंडर फटने से भड़की आग, मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

मंडी : जिले की सिराज घाटी के जंजैहली के मझाखल गांव में भीषण अग्निकांड से एक मकान जलकर राख हो गया जबकि साथ में एक अन्य मकान को आग लग गई थी लेकिन उस पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय लोग आग पर काबू ...

विस्तार से पढ़ें:

मंडी : जिले की सिराज घाटी के जंजैहली के मझाखल गांव में भीषण अग्निकांड से एक मकान जलकर राख हो गया जबकि साथ में एक अन्य मकान को आग लग गई थी लेकिन उस पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने पहुंचे। वारदात के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। आग का कारण गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है।

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीएम थुनाग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मझाखल गांव में पुरषोत्तम और उसके दो भतीजों ओम प्रकाश और मुकेश के 16 कमरों के दो मंजिला मकान में गैस सिलेंडर में आग लगने से पूरा मकान जलकर राख हो गया। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। आग की घटना में पुरषोत्तम का बेटा मिंटू झुलस गया। जिसे जंजैहली अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं।