HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

नैनीतालः शिक्षकों का महाकुंभ कल से, कई राज्यों के शिक्षक होंगे शामिल

By Alka Tiwari

Published on:

Summary

नैनीताल में शिक्षकों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 17 से 19 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। इस महोत्सव में कई राज्यों से शिक्षक आएंगे। करीब चार सौ शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल होंगे पहली बार हो रहे महोत्सव में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ...

विस्तार से पढ़ें:

नैनीताल में शिक्षकों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 17 से 19 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। इस महोत्सव में कई राज्यों से शिक्षक आएंगे।

करीब चार सौ शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल होंगे

पहली बार हो रहे महोत्सव में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, ओडिसा, बंगाल, सिक्किम, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड आदि राज्यों के कला और संस्कृति से जुड़े करीब चार सौ शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल होंगे।

शोध-पत्र किए जाएंगे प्रस्तुत

शैलनट के कला निर्देशक डा. डीएन भट्ट ने बताया कि महोत्सव के प्रथम सत्र में शिक्षा में संस्कृति के समावेश (नई शिक्षा नीति के संदर्भ में) विषय पर लगभग दो दर्जन शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। विभिन्न सत्रों में लोक गीत-संगीत, लोक वाद्य,नृत्य व नाट्य कला, बांसुरी वादन,पुतली कला के शिक्षा में प्रयोग, शास्त्रीय संगीत, गायन और सुगम संगीत आदि से जुड़े शिक्षक प्रस्तुति देंगे।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।