HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

लोकसभा चुनाव पर नाहन भाजपा मंडल का मंथन, संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी ने दिए चुनावी टिप्स

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन : भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल की बैठक  वीरवार को नाहन में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी, जिला प्रभारी अशोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व BJP नेता बलदेव भंडारी विशेष शिव से मौजूद रहे।  बैठक ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन : भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल की बैठक  वीरवार को नाहन में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी, जिला प्रभारी अशोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व BJP नेता बलदेव भंडारी विशेष शिव से मौजूद रहे। 

बैठक में भाजपा नेता बलदेव भंडारी ने अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत कर हर बूथ पर पन्ना प्रमुख ,बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व  बीएलए के साथ मीटिंग कर हर बूथ पर 100 से 200 कार्यकर्ताओं को जोड़ें।

संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी ने कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव के बारे में तैयार रहने को कहा और आवाहन किया की पार्टी का हर कार्यकर्ता केंद्र सरकार की  योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में जुड़ जाए ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में  पार्टी को बढ़त मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसका देश की आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व जिला प्रभारी ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस बैठक में महामंत्री सुनील शर्मा,और आर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरज गर्ग ,मनीष अग्रवाल, अलका गर्ग, राकेश कुमार ,ममता,स्नेह लता ,संदीपक,रघुवीर वीरेंद्र कुमार, विक्रम, राजेश ,दीपक चौधरी, संजय पुंडीर ,संजय गोयल आदि  पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।