HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बाइक, दो घायल

By Sandhya Kashyap

Published on:

ACCIDENT

Summary

हमीरपुर : कांगुघट्टी गांव के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर रेलिंग व नाली से टकराकर पलट गई। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जाहू पुलिस चौकी को दी। दोनों घायलों को भोरंज सिविल अस्पताल ले जाया गया। सुपर हाईवे ऊना से कलखर ...

विस्तार से पढ़ें:

हमीरपुर : कांगुघट्टी गांव के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर रेलिंग व नाली से टकराकर पलट गई। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जाहू पुलिस चौकी को दी। दोनों घायलों को भोरंज सिविल अस्पताल ले जाया गया।

सुपर हाईवे ऊना से कलखर वाया जाहू मार्ग पर कांगुघट्टी के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पलट गई। इससे स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्कूटी सवार पूर्ण राम पुत्र वेद राम उत्तर प्रदेश व दिनेश कुमार पुत्र रतन लाल गांव भगेटू डाकघर बम्म, तहसील घुमारवीं जाहू से सुलगवान की ओर जा रहे थे।

प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश कुमार को घर भेज दिया व पूर्ण राम को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी अजेयब सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू की दी।