HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

बर्फ के बीच डल झील में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

चंबा : श्रद्धालुओं ने बुधवार को मणिमहेश की डल झील में जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान किया। इस दौरान झील श्रद्धालुओं से भरी रहा। शाही स्नान का शुभ मुहूर्त बुधवार को शाम 3:38 बजे शुरू हुआ। श्रद्धालुओं के जत्थे विभिन्न पड़ावों में रुके हुए थे। वह सभी जत्थे बुधवार को ...

विस्तार से पढ़ें:

चंबा : श्रद्धालुओं ने बुधवार को मणिमहेश की डल झील में जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान किया। इस दौरान झील श्रद्धालुओं से भरी रहा। शाही स्नान का शुभ मुहूर्त बुधवार को शाम 3:38 बजे शुरू हुआ। श्रद्धालुओं के जत्थे विभिन्न पड़ावों में रुके हुए थे। वह सभी जत्थे बुधवार को स्नान करने के लिए डल झील में पहुंच गए। डल झील के चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर होने से ठंड भी प्रचंड रही। श्रद्धालुओं की आस्था के आगे ठंड भी नहीं टिक पाई। भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु डल झील के ठंडे पानी में उतर गए।

सुबह और शाम के समय डल झील के चारों तरफ ठंड की वजह से पानी जम जा रहा है। बर्फ गिरने से ठंड काफी बढ़ गई है, और तापमान भी नीचे गिर गया है। बुधवार को छोटे शाही स्नान के उपरांत कुछ श्रद्धालुओं ने वापसी की। अधिकतर श्रद्धालु जन्माष्टमी और राधाष्टमी की रात डल झील पर रुकना पसंद करते हैं। कुछ श्रद्धालु मणि के दर्शन करने के लिए भी यहां ठहरते हैं।