HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

राजगढ़ के सनौरा में मिला युवती का शव, पोस्टमार्टम करवा जांच में जुटी पुलिस

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन : उपमंडल राजगढ़ के सनौरा में पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। यशवंत नगर के पास सनौरा की सब्जी मंडी से शिव मंदिर को जाने वाली सड़क के नीचे युवती का शव का मिला। पुलिस ने राजगढ़ अस्पताल में युवती का पोस्टमार्टम करवा दिया है। वहीं ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन : उपमंडल राजगढ़ के सनौरा में पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। यशवंत नगर के पास सनौरा की सब्जी मंडी से शिव मंदिर को जाने वाली सड़क के नीचे युवती का शव का मिला। पुलिस ने राजगढ़ अस्पताल में युवती का पोस्टमार्टम करवा दिया है। वहीं राजगढ़ थाना में मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सनौरा की सब्जी मंडी से शिव मंदिर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर लोगों ने युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवती की कुपवी की बताई जा रही है, जो नौणी में रही थी। युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। राजगढ़ पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू दी है। घटना स्थल पर लोगों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। वहीं क्षेत्र में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।