HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगाते ही डॉक्टर की मौत, कारण जान पूरा अस्पताल हैरान

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

डेस्क: छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिला में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की मौत उस समय हो गई जब वह ऑपरेशन थियेटर में एक गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे। डॉक्टर की मौत हॉर्ट अटैक के कारण हुई है। डॉक्टर महिला का इलाज ...

विस्तार से पढ़ें:

डेस्क: छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिला में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की मौत उस समय हो गई जब वह ऑपरेशन थियेटर में एक गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे। डॉक्टर की मौत हॉर्ट अटैक के कारण हुई है। डॉक्टर महिला का इलाज करने के लिए ऑपरेशन थियेटर पर गए थे इस दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कर बॉडी परिजनों को हवाले कर दी है। डॉक्टर का नाम शोभाराम बंजारे था। वो रिटायरमेंट के बाद संविदा में कार्यरत थे।

बताया जा रहा कि डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगा रहे थे। इंजेक्शन लगाते ही डॉक्टर के सीने में अचानक दर्द उठा और वो नीचे गिर गए। हार्ट अटैक के कारण मौके पर ही डॉक्टर की मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.अनिल जगत ने की है।

सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शोभाराम बंजारे दुर्ग के रहने वाले हैं। दुर्ग जिले में उनका गांव है। उनके गांव का नाम गिढोला पदभनाभपुर है। शोभाराम, जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया एक्सपर्ट के रूप में करीब साढ़े तीन साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉक्टर को एक बार पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था। वहीं, करीब दो महीने पहले डॉक्टर को लकवा मार गया था।

मामला शुक्रवार रात 8 बजे का बताया जा रहा है। डॉक्टर शोभाराम बंजारे शुक्रवार की रात 8 बजे ऑपरेशन थियेटर में एक गर्भवती महिला को बिहोशी का इंजेक्शन लगाने के लिए गए थे। वो महिला को इंजेक्शन लगा ही रहे थे कि अचानक जमीन पर गिर पड़े दिस कारण उनकी मौत हो गई। ऑपरेशन थिएटर में मौजूद स्टॉफ ने डॉक्टर को बाहर निकाला और इलाज के लिए भर्ती किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर की मौत के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रिटायरमेंट होने के बाद दे रहे थे सेवाएं
डॉक्टर शोभाराम बंजारे 3 साल पहले रिटायरमेंट हो गए थे। रिटायर होने के बाद वो संविदा पर जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा में काम कर रहे थे। डॉक्टर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !