HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

 नाहन के अजय वीर सिंह ने शूटिंग स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन : प्रदेश स्तर पर 28वीं हिमाचल प्रदेश राज्य शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नाहन  में 26 जून से 29 जून तक  आयोजित किया गया था। जिसमे नाहन की जानी–मानी शख़्सियत कैप्टन अजय वीर सिंह गिल ने क्ले पिजन डबल ट्रैप शूटिंग पुरुष प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश भर ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन : प्रदेश स्तर पर 28वीं हिमाचल प्रदेश राज्य शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन नाहन  में 26 जून से 29 जून तक  आयोजित किया गया था। जिसमे नाहन की जानी–मानी शख़्सियत कैप्टन अजय वीर सिंह गिल ने क्ले पिजन डबल ट्रैप शूटिंग पुरुष प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश भर में नाम कमा कर सिरमौर जिले का नाम रोशन किया है। जो नाहन क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है।

कैप्टन अजय वीर सिंह जो अभी वर्तमान में commercial पायलट के रूप में मुख्य काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो पूर्व में कार रैली में भी अपना नाम राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं। उनकी उपलब्धियों का कारवां यही नहीं रुका वो स्काई ड्राइवर के रूप में देश भर में भी ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इतनी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर कमाना आम बात नही है जो सदा उनके काम के प्रति निष्ठा, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम का ही परिणाम है।