HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

चंपावत। 50 रूपए की रिश्वत लेना होमगार्ड को पड़ा भारी, वीडियो हुआ वायरल तो हो गया सस्पेंड

By Alka Tiwari

Published on:

bribe हरिद्वार haridwar

Summary

चंपावत। चंपावत में एक होमगार्ड जवान को 50 रूपए की रिश्वत लेना भारी पड़ गया। जवान का 50 रूपए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। 50 रूपए की रिश्वत लेना पड़ गया भारी एक होमगार्ड जवान का 50 रूपए की रिश्वत ...

विस्तार से पढ़ें:

चंपावत। चंपावत में एक होमगार्ड जवान को 50 रूपए की रिश्वत लेना भारी पड़ गया। जवान का 50 रूपए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

50 रूपए की रिश्वत लेना पड़ गया भारी

एक होमगार्ड जवान का 50 रूपए की रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो चंपावत का बताया जा रहा है। जिसमें एक होमगार्ड जवान का 50 रूपए की रिश्वत लेते नजर आ रहा है।

वीडियो के वायरल होने के बाद जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस की भूमिका के लिए एसपी ने जांच के लिए चंपावत के सीओ को जांच अधिकारी बनाया है।

होमगार्ड जवान को किया सस्पेंड

मिली जानकारी के मुताबिक होमगार्ड के डिप्टी कमांडेंट जनरल को मामले की जानकारी दी गई है। जिसके बाद विभाग ने होमगार्ड जवान शंकर राम टम्टा को सस्पेंड कर दिया है।

इसके साथ ही अब एसपी ने वसूली में पुलिस की भूमिका की जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी जिम्मेदारी सीओ बीसी पंत को दी गई है।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।