HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंची विधानसभा अध्यक्ष, यात्रियों से लिया फीडबैक

By Alka Tiwari

Published on:

Summary

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सोमवार को भगवान बद्री विशाल के दर्शनों के लिए पहुंची। भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के उपरांत उन्होंने चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों से यात्रा से संबंधित फीडबैक भी लिया। मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत आज सुबह ही भगवान बद्रीनाथ के ...

विस्तार से पढ़ें:

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सोमवार को भगवान बद्री विशाल के दर्शनों के लिए पहुंची। भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के उपरांत उन्होंने चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों से यात्रा से संबंधित फीडबैक भी लिया।

मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

आज सुबह ही भगवान बद्रीनाथ के दर्शनों के लिए ऋतु खंडूड़ी बद्रीनाथ धाम पहुंची जहां पर मंदिर समिति के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दें कि इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लिया।

प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान बद्री विशाल से प्रदेश वासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। इस पूजा अर्चना के दौरान उन्हें बीकेटीसी द्वारा भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला भेंट की गई।

श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक

बद्रीनाथ धाम में पूजा के बाद विस अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से यात्रा को लेकर फीडबैक लिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मंदिर में सरकार और समिति द्वारा अच्छी व्यवस्था को गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को मंदिर के अच्छे और शांति से दर्शन हो रहे हैं।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।