HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

राजगढ़ अस्पताल के शौचालय में मिला 6-7 महीने का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

राजगढ़ : सिरमौर जिले के नागरिक अस्पताल राजगढ़ में शनिवार सुबह 6 से 7 महीने का भ्रूण मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल का सफाई कर्मचारी शौचालय में सफाई करने गया तो उसने देखा कि शौचालय की सीट में कुछ फंसा हुआ है। जब उसे बाहर ...

विस्तार से पढ़ें:

राजगढ़ : सिरमौर जिले के नागरिक अस्पताल राजगढ़ में शनिवार सुबह 6 से 7 महीने का भ्रूण मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल का सफाई कर्मचारी शौचालय में सफाई करने गया तो उसने देखा कि शौचालय की सीट में कुछ फंसा हुआ है। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह एक भ्रूण निकला। कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना डॉक्टर को दी और डाॅक्टर ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि इस कृत्य को अंजाम देने वाला का पता लगाया जा सके। जहां पर यह घटना घटी है, वहां पर लगा सीसीटीवी भी सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। सीसीटीवी की फुटेज नहीं दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज नाहन भेज दिया है।

डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 6 से 7 माह का भ्रूण प्रतीत हो रहा है, जो शिशु (लड़के) का बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना कि प्रसूति अस्पताल में नहीं हुई है बल्कि किसी ने बाहर से लाकर यह भ्रूण अस्पताल में फैंका है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने यह भ्रूण अस्पताल के शौचालय में फैंका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।