HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पिथौरागढ़ में फर्जी प्रमाण पत्र पर रह रहा था बाहरी युवक, हुआ ये बड़ा खुलासा

By Alka Tiwari

Published on:

pithoragarh news

Summary

पिथौरागढ़ पुलिस ने फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग का हुआ भंडाफोड़ पुलिस ने पिथौरागढ़ में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले तीन आरोपियों को ...

विस्तार से पढ़ें:

पिथौरागढ़ पुलिस ने फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग का हुआ भंडाफोड़

पुलिस ने पिथौरागढ़ में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नौ मई को जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। जिसके तहत तीन लोगों को गरिफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम ने शास्त्री बाजार में सिकारपुर मुजफ्फर नगर निवासी कपड़े की दुकान चलाने वाले साजिद के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। तो उसके जन्म प्रमाणपत्र में भाटकोट का पता लिखा हुआ था। इतना ही नहीं इसे ग्राम पंचायत अधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर से जारी किया गया था।

फर्जी तरीके से बनाए गए जन्म प्रमाणपत्र

इस बारे में जब जांच की गई तो पता चला कि जन्म प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से बनाया गया है। जिसके बाद इस मामले में एसडीएम ने कोतवाली में धारा 420/467 में केस दर्ज कराया था। इस घटना के सामने आने के बाद नौ मई को जिला प्रशासन की टीम ने अभियान चलाया था।

तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

जिला प्रशासन की टीम द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 30 मई को नामजद आरोपी साजिद को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद उसके कब्जे से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद किया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह फर्जी प्रमाण पत्र विमल उर्फ बलवंत राम और महादेव प्रसाद के सहयोग से बनाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति भी बरामद हुई है। पुलिस आपोरियों से पूछताछ कर रही है कि अब तक उन्होंने कितने लोगों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाए।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।