HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

गर्मी की असली काट हैं ये 6 तरह के बीज, पेट रहेगा बर्फ से ठंडा, लू से होगा बचाव

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप सेहत बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। कभी धूप में चक्कर आने लगते हैं तो कभी लू लगने से उल्टी और घबराहट जैसी समस्याएं होती हैं। गर्मी से बचने के लिए ठंडे खाद्य पदार्थों का खूब सेवन किया जाता है। इससे शरीर को ...

विस्तार से पढ़ें:

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप सेहत बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। कभी धूप में चक्कर आने लगते हैं तो कभी लू लगने से उल्टी और घबराहट जैसी समस्याएं होती हैं। गर्मी से बचने के लिए ठंडे खाद्य पदार्थों का खूब सेवन किया जाता है। इससे शरीर को ठंडक पहुंचती है औए लू और हीट स्ट्रोक से बचने में मदद मिलती है।

अक्सर देखा गया है कि गर्मियों में लोग कोल्ड ड्रिंक, दही, लस्सी, मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं। बेशक इन चीजों से शरीर को ठंडक मिल सकती है लेकिन इनका अधिक सेवन करने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है।

फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, अगर आप बिना नुकसान और ज्यादा मेहनत किए बिना गर्मियों में ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहना चाहते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं बल्कि हीट स्ट्रोक को मात देना चाहते हैं, तो आप किचन में रखे कुछ मसलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इलायची के बीज पाचन, हीटबर्न और मिचली के लक्षणों को कम करने का काम करते हैं। इलायची के दानों का इस्तेमाल मुंह की बदबू दूर करने के लिए भी किया जाता है। इन बीजों की गर्म पानी में चाय बनाकर पीने से भी शरीर ठंडक पहुंचती है। इन्हें अपनी आइस्ड टी में डालना न भूलें।

जीरा शरीर को ठंडा रखने में कारगर साबित होता है। इन बीजों का सेवन करना भी आसान है। इन्हें आप सब्जी या दाल आदि में डाल सकते हैं या फिर जीरे का पानी बनाकर पी सकते हैं। जीरे का पानी बनाने के लिए जीरे को एक गिलास पानी में भिगो दें और कुछ देर बाद इसे छानकर इस पानी पी लें।

तुलसी के बीजों को सब्जा के रूप में भी जाना जाता है। इन बीजों को शरीर के तापमान को कम करने और पेट को ठंडा करने के लिए खाया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल स्मूदी, शेक और फालूदा में कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भोजन के बाद सौंफ खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सौंफ के सेवन से शरीर को ठंडक भी मिलती है और यह पेट की समस्याओं को दूर रखने में कारगर है। इन बीजों को सादा भी खाया जा सकता है और इन्हें पानी में भिगोकर भी खाने से लाभ मिलता है।

औषधीय गुणों से भरपूर मेथी दाना गर्मियों में खाने में बहुत ही अच्छा होता है। ये शरीर के तापमान को जरूरत से ज्यादा नहीं बढ़ने देते। मेथी के दानों को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें और अगली सुबह इसे छानकर पी लें। इस पानी को हल्का गर्म करके भी पिया जा सकता है।

धनिया के बीज शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने और ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। आप इन बीजों को पानी में डुबोकर पी सकते हैं या फिर धनिया के बीजों से बनी चाय पीना भी फायदेमंद होता है।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !