HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

करिश्माई जीत के बाद धांसू पार्टी, कुछ यूं केक में सराबोर दिखे बर्थडे बॉय रोहित शर्मा

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

मुंबई: आईपीएल 2023 के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी और टिम डेविड ने जेसन होल्डर की पहली तीन गेंदों में 3 छक्के उड़ाते हुए रोहित सेना को करिश्माई जीत ...

विस्तार से पढ़ें:

मुंबई: आईपीएल 2023 के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी और टिम डेविड ने जेसन होल्डर की पहली तीन गेंदों में 3 छक्के उड़ाते हुए रोहित सेना को करिश्माई जीत दिला दी।

यह टीम की ओर से रोहित शर्मा को बर्थडे गिफ्ट भी रहा। 36वां जन्मदिन मनाने वाले रोहित ने जीत के बाद केक काटा।

मुंबई इंडियंस की ओर से ट्विटर हैंडल पर शेयर तस्वीर में रोहित और सपोर्ट स्टाफ केक में सराबोर नजर आ रहे हैं। इससे पहले स्टेडियम पहुंचने के बाद भी टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान ने केक काटा था। दूसरी ओर, इससे पहले उन्होंने एक बड़ी पार्टी भी दी थी, जिसमें युवजें चहल सहित विपक्षी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे।

खैर, मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 212 रन बनाए थे। टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गजब की बैटिंग करते हुए 62 गेंदों में 16 चौके और 8 छक्के के दम पर 124 रन ठोके थे। ऐसा लगा जैसे कि राजस्थान ने मुंबई के कप्तान का बर्थडे सेलिब्रेशन खराब करने का पूरा मूड बना लिया है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लग गया। बर्थडे बॉय रोहित शर्मा संदीप शर्मा की नकल गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वह सिर्फ 3 रन बना पाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (55 रन, 29 गेंद, 8 चौके और 2 छक्के), कैमरून ग्रीन (44 रन, 26 गेंद, 4 चौके और 2 छक्के), ईशान किशन (28 रन, 23 गेंद, 4 चौके) के बाद तिलक वर्मा (नाबाद 29 रन, 21 गेंद, 3 चौके और 1 छक्का) और टिम डेविड (नाबाद 45 रन, 14 गेंद, 2 चौके और 5 छक्के) ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए मुंबई को धांसू जीत दिला दी।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !