HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

बीबीएन में 126 करोड़ में बिके शराब के ठेके, सरकार को 38 करोड़ का मुनाफा

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नालागढ़ : बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में शराब के ठेकों की बोली बीबीएनआईए कार्यालय में एडीसी जफर इकबाल की अध्यक्षता में हुई। बीबीएन क्षेत्र के शराब के 7 यूनिट 1 अरब 26 करोड़ 39 लाख 6 हजार 555 रुपए में बिके जोकि रिजर्व प्राइज से 43 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष की बजाय इस ...

विस्तार से पढ़ें:

नालागढ़ : बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में शराब के ठेकों की बोली बीबीएनआईए कार्यालय में एडीसी जफर इकबाल की अध्यक्षता में हुई। बीबीएन क्षेत्र के शराब के 7 यूनिट 1 अरब 26 करोड़ 39 लाख 6 हजार 555 रुपए में बिके जोकि रिजर्व प्राइज से 43 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष की बजाय इस वर्ष विभाग को 59 प्रतिशत के राजस्व का मुनाफा हुआ है।

वर्ष 2021-22 में बीबीएन के शराब के ठेके 79 करोड़ 16 लाख 1 हजार 900 रपए में बिके थे, वहीं वर्ष 2022-23 में टैंडर व बोली प्रक्रिया के जरिए 1 अरब 26 करोड़ 39 लाख 6 हजार 555 रुपए में बिके। बीबीएन कार्यालय में शराब के ठेकों की बोली लगभग 11 बजे शुरू हुई व सबसे पहले यूनिट-1 नालागढ़ 26 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ 37 करोड़ 87 लाख रुपए में जरनैल सिंह ने टैंडर प्रक्रिया के जरिए हासिल किया।

वहीं यूनिट-2 बरोटीवाला में 34 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 15 करोड़ 41 लाख 55 हजार 555 रुपए में टैंडर के जरिए लेखराम ने हासिल किया। यूनिट-3 साई रोड 45 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ 12 करोड़ 72 लाख 51 हजार में भूपिंद्र कौर ने टैंडर प्रक्रिया के जरिए हासिल किया। यूनिट-4 काठा 50 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 15 करेाड़ 22 लाख रुपए में सुभाष कुमार ने बोली के जरिए हासिल किया। यूनिट-5 पीडीएम चौक 60 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ 14 करोड़ 45 लाख रुपए में हंसराज मेहता ने बोली के जरिए हासिल किया।

इसके अलावा यूनिट-6 मलकुमाजरा 55 प्रतिशत बढ़ौतरी के साथ 16 करोड़ 70 लाख रुपए में गुरमेल सिंह ने बोली के जरिए हासिल किया। वहीं यूनिट-7 किशनपुरा 70 प्रतिशत बढ़ौरी के साथ 14 करोड़ 1 लाख रुपए में निर्मल सिंह ने बोली के जरिए हासिल किया जोकि इस वर्ष की सबसे अधिक बढ़ौतरी दर्ज की गई।