HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

कालाअंब के इस्पात उद्योग में कामगार पर सरिये का बंडल गिरने से मौत, मामला दर्ज 

By Sandhya Kashyap

Published on:

पौत्री dead

Summary

नाहन :  कालाअम्ब के इस्पात उद्योग में एक हादसे में एक प्रवासी कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरत कुमार (22) निवासी महोतरी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।  पुलिस के मुताबिक कामगार भरत कुमार कालाअम्ब के ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन :  कालाअम्ब के इस्पात उद्योग में एक हादसे में एक प्रवासी कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरत कुमार (22) निवासी महोतरी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक कामगार भरत कुमार कालाअम्ब के इस्पात उद्योग में कार्य करता था। सुबह के समय वह उद्योग में ही कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक ओवरहैड क्रेन की स्विंग वायर टूट गई। इस पर क्रेन की हुक में लटका लोहे के सरिए का बंडल कामगार के ऊपर गिरा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

उधर, कालाअम्ब पुलिस थाना के एस.एच.ओ. मोहर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।