HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

प्रदेश पुलिस को मिले 6 उप निरीक्षक, डी.आई.जी. गुप्ता ने दिलाई शपथ

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

काँगड़ा  : प्रदेश पुलिस विभाग में मंगलवार को 6 नए पुलिस उप निरीक्षक प्रोवेशनर शामिल हो गए हैं। दीक्षांत परेड के मौके पर पासआऊट अधिकारियों को पी.टी.सी. के प्रधानाचार्य डी.आई.जी. विमल गुप्ता ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में मंगलवार को सब इंस्पैक्टर प्रोवेशनर के ...

विस्तार से पढ़ें:

काँगड़ा  : प्रदेश पुलिस विभाग में मंगलवार को 6 नए पुलिस उप निरीक्षक प्रोवेशनर शामिल हो गए हैं। दीक्षांत परेड के मौके पर पासआऊट अधिकारियों को पी.टी.सी. के प्रधानाचार्य डी.आई.जी. विमल गुप्ता ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में मंगलवार को सब इंस्पैक्टर प्रोवेशनर के 10वें दस्ते की परेड का आयोजन किया गया। पासआऊट होने वाले सभी 6 अधिकारी भूतपूर्व सैनिक की श्रेणी से हैं। इनका प्रशिक्षण बीते साल 17 जनवरी को शुरू हुआ था। लगभग 13 महीनों के प्रशिक्षण के बाद मंगलवार को ये अधिकारी पासआऊट हुए।

पी.टी.सी. के डी.आई.जी. गुप्ता ने बताया कि एक साल तक चले अधिकारियों के प्रशिक्षण में उन्हें कानून की बारीकियों का अध्ययन करवाया गया, वहीं शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए मैदानी व अन्य प्रशिक्षण भी दिए गए।

विनय ठाकुर 5वीं आई.आर.बी.एन., अंदेश कुमार प्रथम आई.आर.बी.एन., बलबीर सिंह व चमन लाल 5वीं आई.आर.बी.एन., विपिन कुमार प्रथम आई.आर.बी.एन. व अनिल कुमार 5वीं आई.आर.बी.एन. के अधिकारी शामिल हैं। यह 6 अधिकारी अब अपनी-अपनी बटालियन में जाकर ज्वाइन करेंगे व आगे प्रोवेशन हेतु प्रदेश के थानों में अपनी तैनाती देंगे।