मंडी : जिले में रविवार को फिर लैंडस्लाइन हुआ। मनाली-दिल्ली नेशनल हाईवे-21 पर 7 मील नामक जगह के पास पहाड़ का मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इस लैंडस्लाइड के चलते हाईवे ब्लॉक हो गया और दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं।
मंडी प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हाईवे से वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। मंडी की SP शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हाईवे पर लैंडस्लाइड होने के कारण ट्रैफिक रोका गया है। मलबा हटाने के लिए मशीने लगा दी गई है। बहुत जल्दी हाईवे बहाल हो जाने की उम्मीद है।
SP ने कहा कि मंडी से मनाली जाने के लिए छोटी गाड़ियां वाया कटोला सफर कर सकती हैं और मनाली से दिल्ली जाने के लिए वाया चैलचोक छोटे वाहन जा सकते हैं। बड़े वाहनों को हाईवे के बहाल होने का अभी इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल मंडी में नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है।
SP के अनुसार, फोरलेन परियोजना के तहत की जा रही पहाड़ों की कटिंग की वजह से भूस्खलन होता है। इससे राष्ट्रीय राज्य मार्ग खबरों में बना रहता है। लैंडस्लाइड के चलते घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं। लोगों को इससे खासी दिक्कत भी होती है। कई बार एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज को इलाज मिलने में समय लगता है।