HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

18 को हिमाचल आएगी भारत जोड़ो यात्रा, 24 किलोमीटर पदयात्रा के बाद मलौट में जनसभा करेंगे राहुल गांधी

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला  : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ने से पहले कल हिमाचल में प्रवेश करेगी। कांगड़ा जिले के इंदौरा के मीलवां के रास्ते यह पदयात्रा देवभूमि में एंटर करेगी। दिनभर 24 किलोमीटर पदयात्रा के बाद राहुल गांधी पंजाब के मलौट में एक जनसभा संबोधित ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला  : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ने से पहले कल हिमाचल में प्रवेश करेगी। कांगड़ा जिले के इंदौरा के मीलवां के रास्ते यह पदयात्रा देवभूमि में एंटर करेगी। दिनभर 24 किलोमीटर पदयात्रा के बाद राहुल गांधी पंजाब के मलौट में एक जनसभा संबोधित करके प्रदेश कांग्रेस में जोश भरेंगे।

हिमाचल में यात्रा शुरू होने से पहले मीलवां में फ्लैग हैंड-ओवर सेरेमनी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सुक्खू सरकार के मंत्री, विधायक व कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद सबसे पहले राहुल गांधी प्राचीन मंदिर काठगढ़ में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे, फिर यात्रा शुरू करेंगे।

वहीं कल होने वाली पदयात्रा से पहले सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह आज तैयारियों का जायजा लेंगी। इस दौरान पदयात्रा और मलौट में होने वाली जनसभा में लोगों की संख्या जुटाने को लेकर निर्देश दिए जाएंगे।

राहुल गांधी के मुताबिक, इस पदयात्रा का मकसद भाजपा सरकार की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ देश को एकजुट करना है। देश में फैलाई जा रही नफरत, हिंसा को दूर करना, जनता के मन से भय को दूर करना, महंगाई व बेरोजगारी को लेकर जागरूक करना है।

कांगड़ा के मलौट में होने वाली जनसभा में राहुल गांधी जो संदेश देंगे, हिमाचल कांग्रेस के नेता उसे 26 जनवरी से शुरू हो रहे ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत घर-घर तक ले जाएंगे। इस यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में जबरदस्त उत्साह है। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है।