HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

बाहरा विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

सोलन  : बाहरा विश्वविद्यालय में एक ख़ास तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इसलिए भी ख़ास हो गया क्योंकि इस कार्यक्रम को कर्मचारियों के द्वारा ही किया गया। उन्ही कर्मचारियों ने हर प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया वो  चाहे मंच संचालन हो या एंकरिंग हो या ...

विस्तार से पढ़ें:

सोलन  : बाहरा विश्वविद्यालय में एक ख़ास तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इसलिए भी ख़ास हो गया क्योंकि इस कार्यक्रम को कर्मचारियों के द्वारा ही किया गया। उन्ही कर्मचारियों ने हर प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिया वो  चाहे मंच संचालन हो या एंकरिंग हो या पहाड़ी नाटी हो चाहे फिर मॉडलिंग हो या सभी प्रकार के कार्यक्रम में उन कर्मचारियों ने भाग लिया।यह कार्यक्रम खास उन्ही कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफ़ेसर विजय कुमार शर्मा रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने बहुत सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियाँ पेश की।

कुलपति विजय कुमार शर्मा ने कहा की यह कर्मचारी हमारे विश्वविद्यालय के रीढ़ की हडी है। इन्ही लोगों की वजह से जब  हम सुबह कैंपस पहुँचते हैं तो हमारे को हमारा कैंपस साफ़ सुथरा मिलता है। कर्मचारीयों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए।

कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी कर्मचारियों को कुलपति प्रो विजय कुमार शर्मा, रजिस्ट्रार विनीत कुमार, डीन अकेडमिक्स प्रो श्रीपद मार्कण्डेय, एच आर रश्मि तँवर के द्वारा सभी को मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया गया। सभी कर्मचारीयों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया।