HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सुक्खू के CM बनने से प्रदीप चौहान की मुराद हुई पूरी,  251 महिलाओं को करवाएंगे तीर्थ यात्रा 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

पांवटा साहिब  : सुखविंदर सिंह सुक्खू को CM बनाए जाने की मुराद पूरी होने पर पांवटा कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान 251 महिलाओं को श्री रेणुका जी तीर्थ स्थल का दौरा करवाएंगे। प्रदीप चौहान सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थक हैं। उन्होंने 9 नवंबर को प्रेस नोट जारी करके कहा ...

विस्तार से पढ़ें:

पांवटा साहिब  : सुखविंदर सिंह सुक्खू को CM बनाए जाने की मुराद पूरी होने पर पांवटा कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान 251 महिलाओं को श्री रेणुका जी तीर्थ स्थल का दौरा करवाएंगे। प्रदीप चौहान सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थक हैं।

उन्होंने 9 नवंबर को प्रेस नोट जारी करके कहा था यदि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनती है और प्रदेश का मुख्यमंत्री सुक्खू को बनाया जाता है तो उन्हें बेहद खुशी होगी। उन्होंने मां रेणुका जी से प्रार्थना की और मन्नत पूरी हो गई। अब वह 251 महिलाओं को अपने खर्च पर रेणुका माता जी के दर्शन कराने के लिए ले जाएंगे।

प्रदीप चौहान ने उनकी इच्छा पूरी करने पर माता श्री रेणुका जी को नमन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। साथ ही कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व सहित विजेता विधायकों का भी सुक्खू पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया। अपनी मन्नत के मुताबिक वह जल्द ही 251 महिलाओं को माता श्री रेणुका जी के दर्शन करवाएंगे।