HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

By Sandhya Kashyap

Published on:

weather alert

Summary

शिमला : मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कई भागों में 14 नवंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 13 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।  15 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कई भागों में 14 नवंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, 13 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।  15 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शुक्रवार को शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।  केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 कल्पा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला में न्यूनतम तापमान 7.3, सुंदरनगर 5.8, भुंतर 4.0, कल्पा माइनस 0.8, धर्मशाला 10.4, ऊना 9.0, नाहन 12.9, केलांग माइनस 4.7, पालमपुर 8.5, सोलन 5.5, मनाली 1.8, कांगड़ा 8.6, मंडी 6.6, बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 8.1, चंबा 7.5, डलहौजी 7.7, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी माइनस 1.4, कोटखाई 6.7, रिकांगपिओ 1.9, पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।