HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

कालाअंब : हिमालयन लॉ कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा मूट कोर्ट में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जागरूक करना था कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा का महत्व क्या है और यह हमारे लोकतंत्र में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।  कानूनी सेवा प्राधिकरण ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा मूट कोर्ट में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जागरूक करना था कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा का महत्व क्या है और यह हमारे लोकतंत्र में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

कानूनी सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करता है और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों का आयोजन करता है। इस मौके पर चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल ने छात्रों से बातचीत की।  उन्होंने इस बारे में छात्रों से विषय पर चर्चा की। उन्होंने इस चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले छात्रों की सराहना की।

हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ अश्विनी कुमार ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भविष्य में कानूनी मुद्दों पर इस तरह की चर्चा मूट कोर्ट में भी आयोजित की जाएगी ताकि छात्रों का ज्ञान बढ़ाया जा सके।  उन्होंने कहा कि एक कानून के छात्र होने के नाते सभी को राष्ट्रीय कानूनी सेवा के महत्व के बारे में पता होना चाहिए। विभाग के प्रमुख दिग्विजय, सहायक प्रोफेसर अंकित ठाकुर, सहायक प्रोफेसर बिंद्रा ने भी छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए।