HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल से विदा हुआ मानसून

By Sandhya Kashyap

Published on:

Weather in Himachal

Summary

शिमला : प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया है। इस बार मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से दो फीसदी कम बादल बरसे हैं। 716.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 734.4 मिलीमीटर मानी गई। प्रदेश से मानसून विदा होने की सामान्य ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया है। इस बार मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से दो फीसदी कम बादल बरसे हैं। 716.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 734.4 मिलीमीटर मानी गई। प्रदेश से मानसून विदा होने की सामान्य तिथि 25 सितंबर मानी गई है, लेकिन इस बार यह आठ दिन बाद 3 अक्तूबर को विदा हुआ।

वर्ष 2021 में 8 अक्टूबर को मानसून विदा हुआ था। सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। सितंबर में इस मानसून के बादल सामान्य से 13 फीसदी अधिक बरसे। मंडी, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी जिलों में सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई।

उधर, जून में सामान्य से 34 और अगस्त में चार फीसदी कम बारिश हुई। जुलाई में सामान्य से चार फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश शिमला जिले में 898.6 मिलीमीटर दर्ज हुई। जबकि सबसे कम लाहौल-स्पीति जिले में (168.3 मिमी) हुई। 

अब 15 नवंबर तक प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन रहेगा। 16 नवंबर से हिमाचल में विंटर सीजन शुरू होगा।  प्रदेश के लिए दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 5 से 9 अक्तूबर तक बारिश की संभावना है। प्रदेश में 6 व 7 अक्तूबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। पर्यटकों, स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है।