HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक नघेता के 17 विद्यार्थी खेलेंगे राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

पांवटा साहिब (संजीव कपूर) : आंज भोज के नघेता विद्यालय के 17 विद्यार्थियों का विभिन्न खेल कूद प्रतिगोगिता में राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे विद्यालय तथा इलाके में खुशी का माहौल है। इनमें से सात छात्राएं  अंकिता पुंडीर, सुहानी पुंडीर, शगुन पुंडीर, समृद्धि तोमर, ...

विस्तार से पढ़ें:

पांवटा साहिब (संजीव कपूर) : आंज भोज के नघेता विद्यालय के 17 विद्यार्थियों का विभिन्न खेल कूद प्रतिगोगिता में राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे विद्यालय तथा इलाके में खुशी का माहौल है। इनमें से सात छात्राएं  अंकिता पुंडीर, सुहानी पुंडीर, शगुन पुंडीर, समृद्धि तोमर, मनस्वी तोमर, मोनिका,  इशिता का चयन हॉकी के लिए हुआ है जो चंबा में आयोजित होनी है। इसी के साथ नंदनी, आयुषी, खुशी, तनवी का चयन टेबल टेनिस के लिए हुआ है जो बिलासपुर में होनी है।

छात्र वर्ग में इशांत पुंडीर तथा रोनित का चयन बॉलीबॉल के लिए हुआ है जो पांवटा में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा।अंडर 14 में इशांत धर्मशाला में हाई जंप में सिरमौर का नेतृत्व करेगा। अंडर 14 छात्राओं में सीमा, स्नेहा, प्रियांजलि तथा वैष्णवी हॉकी प्रतियोगिता में सुंदरनगर जिला मंडी में अपना दमखम दिखाएगी।

प्रधानाचार्य दिलीप सिंह नेगी ने बताया कि एक विद्यालय से इतने बच्चों का एक साथ चयन होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए पूरे स्टाफ के साथ – साथ DPE राजेश चौहान को मेहनत  की तारीफ की जिनकी बदौलत  ही विद्यालय को ये सफलता मिली है । उन्होंने विश्वास जताया कि  राज्य स्तर पर  भी बच्चों का अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने इस मौके पर उन सभी लोगों को बधाई दी जिनके प्रयास से यह सम्भव हो पाया है।