HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

अंडर 19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता में नघेता की छात्राओं ने टेबल टेनिस में जिले भर में पाया प्रथम स्थान 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नघेता (संजीव कपूर) : हाल में ही राजकीय माध्यमिक विद्यालय ददाहू में संपन्न हुए जिला स्तरीय अंडर 19 गर्ल्स खेल कूद प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नघेता की छात्राओं ने पहली बार अपना परचम लहराते हुए टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की छात्राएं ...

विस्तार से पढ़ें:

नघेता (संजीव कपूर) : हाल में ही राजकीय माध्यमिक विद्यालय ददाहू में संपन्न हुए जिला स्तरीय अंडर 19 गर्ल्स खेल कूद प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नघेता की छात्राओं ने पहली बार अपना परचम लहराते हुए टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय की छात्राएं नंदनी, खुशी, तनवी, आयुषी तथा कशिश ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। इन छात्राओं का चयन अब राज्य स्तर के लिए हुआ है जो प्रतियोगिता अक्टूबर में बिलासपुर में होना लगभग प्रस्तावित है। इसके पहले भी अभी हाल ही में त्रिलोकपुर अंडर 14 बॉयज प्रतियोगिता में नघेता विद्यालय वॉलीबॉल में उप विजेता रहा था।  जिसमें इशांत, रोनित का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व इशांत पुंडीर  का हाई जंप के लिए चयन हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह नेगी ने बताया कि खेल कूद प्रतियोगिता  के लिए बच्चों की मेहनत व् डीपीई राजेश चौहान एवं भाषा अध्यापक जोगेंद्र सिंह का अहम भूमिका रही है। उन्होंने इस मौके पर सभी बच्चो व उनके अभिभावकों के साथ – साथ सभी स्टाफ को बधाई दी।

गौरतलब है कि टेबल टेनिस खेल शहरी स्कूलों का ही खेल माना जाता था। इस दुर्गम क्षेत्र के स्कूल में इस खेल को पहली बार शामिल किया गया था और इसी साल इन छात्राओं ने परिणाम भी दे दिया। इसके स्कूल की छात्राएं पहले भी हॉकी,कल्चर प्रोग्राम में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं।