HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमाचल के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, शिक्षा मंत्रालय ने जारी की सूची

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : हिमाचल प्रदेश के तीन शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी सूची में प्रदेश से युद्धवीर टंडन, वीरेंद्र कुमार और अमित कुमार का नाम शामिल है। शिमला और चंबा जिले से चयनित ये शिक्षक 5 सितंबर को ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : हिमाचल प्रदेश के तीन शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी सूची में प्रदेश से युद्धवीर टंडन, वीरेंद्र कुमार और अमित कुमार का नाम शामिल है।

शिमला और चंबा जिले से चयनित ये शिक्षक 5 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होंगे। देश भर से 46 शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। प्रदेश से पहली बार तीन शिक्षकों को एक साथ राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा।

शिक्षक वीरेंद्र कुमार जिला शिमला की सुन्नी तहसील के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरोगड़ा में कार्यरत हैं। युद्धवीर टंडन जिला चंबा के प्राइमरी स्कूल अंगोरा में कार्यरत हैं।

अमित कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग जिला शिमला में कार्यरत हैं। इनका चयन देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों की श्रेणी में हुआ है। हिमाचल प्रदेश को दो राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने तीन नाम शिक्षा मंत्रालय को भेजे थे।