HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

राजनीति में जीत-हार लगी रहती है हमारा लक्ष्य क्षेत्र का विकास: बलदेव तोमर

By Kanwar Thakur

Published on:

Summary

कँवर ठाकुर / शिलाई: शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिल्ला में नव गठित पंचायत समिति सदस्य सन्तो देवी के कार्यक्रम में खाद्य आपूर्त निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने शिरकत की। उन्होंने स्थानीय पंचायत के लिए कई विकासात्मक कार्यो के लिए घोषणा की।बलदेब तोमर ने इस अवसर पर स्थानीय ...

विस्तार से पढ़ें:

कँवर ठाकुर / शिलाई:

शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिल्ला में नव गठित पंचायत समिति सदस्य सन्तो देवी के कार्यक्रम में खाद्य आपूर्त निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने शिरकत की। उन्होंने स्थानीय पंचायत के लिए कई विकासात्मक कार्यो के लिए घोषणा की।
बलदेब तोमर ने इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के विकासात्मक कार्यो के लिए 16 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पंचायत बीडीसी सदस्य सन्तो देवी ने की उन्होंने सभी लोगो का स्वागत किया।

राजनीति में जीत-हार लगी रहती है हमारा लक्ष्य क्षेत्र का विकास: बलदेव तोमर

कार्यक्रम में बलदेब तोमर ने कहा कि जब तक राजनीति में हूँ तब तक शिलाई के विकास की बात करुगा। राजनीति में हार जीत लगी रहती हैं पर शिलाई की जनता के आशिर्वाद से आज मुझे विकास करवाने का सौभाग्य मिला है। आज देश व प्रदेश विकास में आगे बढ़ रहा हैं। देश व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण आज भाजपा विश्व की नम्बर एक पार्टी बनी हैं। हिमकेयर योजना व सरकार की आयुष्मान योजना द्वारा आज गरीब से गरीब लोग भी आज अपना उपचार करवाने में समर्थ हैं। प्रदेश सरकार ने गरीब कन्याओ के लिए शगुन योजना चल रही हैं जिसके तहत गरीब लड़की की शादी में 31000 रुपय शगुन के रुपय दिया जाएगा। 65 से 69 साल की महिलाओं को बिना किसी इनकम के पेंशन लगाई जाएगी ओर हर माह 1000 रुपय दिया जाएगा। इसके साथ साथ मजदूरों की दिहाड़ी 300 रुपय करना प्रदेश के गरीब लोगों के लिए राहत पैदा की हैं। इसके साथ साथ ओर भी कई जन हित के कार्य किए हैं।

राजनीति में जीत-हार लगी रहती है हमारा लक्ष्य क्षेत्र का विकास: बलदेव तोमर

इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक भवन माँगनल के लिए 5 लाख रुपए, मेन रोड से जुगयाडी सड़क के लिए 5 लाख रुपए, मेंन रोड़ से पंचायत घर तक सड़क के लिए 3 लाख रुपए, साझा ऑंगन टेक के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ साथ उन्होंने मिडल स्कूल बड़वा का दर्जा बढ़ाने व HRTC बस लगाने का भी आश्वासन दिया हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, ब्लाक समिति अध्यक्षा अनिता वर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, बहादुर सिंह चौहान, जीत सिंह चौहान, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष इंद्र सिंह चौहान, स्थानीय पंचायत प्रधान देवो देवी, अनिल चौहान प्रधान अश्याडी, मदन राणा, मदन नम्बरदार, प्रेम चौहान पूर्व प्रधान, BDC सदस्य मदन चौहान, दलीप सिंह, पूर्व BDC सदस्य जगत राणा, अतर सिंह चौहान अध्यक्ष किसान मोर्चा शिलाई मण्डल, दिनेश राणा ग्रामकेन्द्र अध्यक्ष मिल्ला, कल्याण सिंह, कंवर सिंह, राम सिंह राणा, इंद्र राणा,वीर सिंह, जगदीश शर्मा, बस्ती राम, मित्र सिंह चौहान, सन्तराम, बंसी राम वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।