HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष आएंगे हिमाचल   

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला : इसी महीने भाजपा के तीन बड़े और राष्ट्रीय नेता हिमाचल आ रहे हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के नाम शामिल हैं। तीनों के दौरों को लेकर भाजपा कोर ग्रुप में मंगलवार को लंबी ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला : इसी महीने भाजपा के तीन बड़े और राष्ट्रीय नेता हिमाचल आ रहे हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के नाम शामिल हैं। तीनों के दौरों को लेकर भाजपा कोर ग्रुप में मंगलवार को लंबी चर्चा हुई।

कोर ग्रुप की यह बैठक होटल पीटरहॉफ में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गृह मंत्रालय के एक कार्यक्रम में शिमला आ रहे हैं। यह कार्यक्रम इसी महीने विधानसभा सत्र के बाद होने वाला है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 और 21 अगस्त को हिमाचल आएंगे। 21 अगस्त को वहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एलुमनी समारोह में शामिल होंगे। इससे पिछले दिन 20 अगस्त को उनका प्रदेश में कहीं कार्यक्रम हो सकता है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री 12, 13 और 14 अगस्त को ऊना और कांगड़ा जिलों के दौरे पर आ रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री या विधायकों का जाना जरूरी नहीं है, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों और संगठन के लोगों के लिए यह महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। इन सभी दौरों को लेकर भाजपा कोर ग्रुप में चर्चा हुई। इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे सम्मेलनों को लेकर भी समीक्षा की गई।