5 अगस्त को कांग्रेस में जोश भरेंगे विक्रमादित्य सिंह, पावंटा बाजार का कर सकते है पैदल मार्च: अवनीत सिंह लाम्बा
पावंटा साहिब : प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाने के बाद शिमला ग्रामीण से वर्तमान विधायक व प्रदेश के स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र युवाओं में जोश भरने के लिए 5 अगस्त को पावटा साहिब प्रवास पर पहुंच रहे है।
जानकारी देते हुए युवा नेता अवनीत सिंह लाम्बा ने अखण्ड भारत मीडिया को बताया कि विक्रमादित्य सिंह का पावंटा साहिब प्रवास के दौरान राजब में जोरदार स्वागत किया जाएगा। उसके बाद विक्रमादित्य सिंह पावंटा साहिब के युवाओं को अपनी अमृतवाणी से संबोधित करके आगामी चुनाव को लेकर जोश भरेंगे। इससे पहले विक्रमादित्य सिंह पावटा साहिब बाजार का पैदल मार्च करके लोगों का कुशलक्षेम पूछेंगे। तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से पावंटा साहिब की जनता को अवगत करवाएंगे।
अवनीत सिंह लाम्बा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पावटा साहिब कांग्रेस के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश ही नहीं देश की सबसे बड़ी पार्टी थी, है और रहेगी। कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमे सबको लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है। पावटा साहिब की जनता विक्रमादित्य सिंह को यूथ आइकॉन के तौर पर देखती है। युवाओं के अंदर इनकी मजबूत पकड़ भी है। विक्रमादित्य सिंह प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते रोजगार यात्रा को लेकर पावटा साहिब पधार रहे है। जिसके लिए पावटा मंडल पूर्ण तौर पर तैयार है।
उल्लेखनीय है कि अवनीत सिंह लाम्बा पावटा मंडल के अंदर कांग्रेस का पास युवा और कर्मठ चेहरा है। कांग्रेस में एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर भी लाम्बा किसी से पीछे नहीं है। पावटा कांग्रेस मंडल के अंदर यदि किसी सहायता की जरूरत रहती है तो अवनीत सिंह लाम्बा सबसे आगे खड़े नजर आते है। ऐसे में नवनीत सिंह लाम्बा पर तब जिम्मेदारियां अधिक हो जाती है। जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सुपुत्र विक्रमादित्य का पांवटा साहिब आगमन हो। बताया जाता है कि अवनीत सिंह लाम्बा, विक्रमादित्य सिंह के करीबियों में माने जाते है। और प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अंदर वर्तमान में युवाओं की पैठ अधिक मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में यदि कांग्रेस पार्टी युवाओं पर विधानसभा दाव खेलती है तो अवनीत सिंह लाम्बा एक मजबूत चेहरा बनकर उभर सकते है।
बहरहाल पांवटा साहिब के अंदर विक्रमादित्य सिंह के रोजगार मेला आगमन को लेकर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है। और पावटा कांग्रेस एकजुट होकर विक्रमादित्य सिंह के स्वागत में गर्मजोशी के साथ नजर आ रही है।