HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

धारघाट गांव में तेंदुए के हमले से एक घायल, ग्रामीणों में दहशत

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नारग की चमेंजी पंचायत में बैल को भी बनाया तेंदुए ने अपना शिकार नारग (संजीव कपूर) : नारग क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमेंजी में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। इस तेंदुए ने बीते दिन जहां एक बैल को अपना शिकार बनाया, वहीं शनिवार को धारघाट गांव में खेतों ...

विस्तार से पढ़ें:

नारग की चमेंजी पंचायत में बैल को भी बनाया तेंदुए ने अपना शिकार

नारग (संजीव कपूर) : नारग क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमेंजी में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। इस तेंदुए ने बीते दिन जहां एक बैल को अपना शिकार बनाया, वहीं शनिवार को धारघाट गांव में खेतों में काम कर रहे श्रीकांत को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस हमले से श्रीकांत की दोनों बाजुओं, हाथ और पांव में गहरे घाव हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक धारघाट गांव निवासी श्रीकांत शर्मा शनिवार को करीब 11 बजे अपने खेतों में काम कर रहे थे तो अचानक तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में वह काफी चोटिल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत नारग अस्पताल ले गए, जहां पर उनका उपचार किया गया।

श्रीकांत ने बताया कि बीते दिन तेंदुए ने उनके एक बैल पर भी हमला किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। तेंदुए के इस तरह आतंक से ग्रामीण खौफ में हैं और उन्होंने वन विभाग से तुरंत तेंदुए को पकडऩे की गुहार लगाई है।

उधर, वन विभाग के बीओ रामलाल शर्मा और फोरेस्ट गार्ड किरण भी मौके पर पहुंची। बीओ रामलाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए को पकडऩे के लिए उन्होंने पिंजरा लगा दिया है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।