HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

माँ बालासुन्दरी मंदिर में एकल अभियान द्वारा आयोजित दस दिवसीय दक्षता वर्ग सम्पन्न

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

नाहन : जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर माँ बालासुन्दरी मंदिर परिसर में संगठन एकल अभियान द्वारा आयोजित दस दिवसीय संभाग दक्षिण हिमाचल, संस्कार शिक्षा व्यास कथाकार दक्षता वर्ग का समापन हुआ है। वर्ग का शुभारंभ वायुसेना से सेवानिवृत्त पायलट लेफ्टिनेंट लायक राम कन्याल व उनकी धर्मपत्नी विमला द्वारा किया गया तथा ...

विस्तार से पढ़ें:

नाहन : जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर माँ बालासुन्दरी मंदिर परिसर में संगठन एकल अभियान द्वारा आयोजित दस दिवसीय संभाग दक्षिण हिमाचल, संस्कार शिक्षा व्यास कथाकार दक्षता वर्ग का समापन हुआ है। वर्ग का शुभारंभ वायुसेना से सेवानिवृत्त पायलट लेफ्टिनेंट लायक राम कन्याल व उनकी धर्मपत्नी विमला द्वारा किया गया तथा प्रदेश वन विभाग निदेशक व जिला भाजपा अध्यक्ष  विनय गुप्ता और वर्तमान पंचायत प्रधान, अभियान समिति उपाध्यक्ष व संस्कार समिति अध्यक्षा अरुणा ठाकुर द्वारा वर्ग का समापन किया गया। 

एकल संगठन से भारत माँ को विश्व गुरु बनाने का प्रयास लगभग 27 राज्यों चला हुआ है, एक लाख एकल विद्यालय के माध्यम से चार लाख गांव में संपर्क द्वारा संगठन को मजबूत करने का कार्य लगातार चल रहा है। प्रांत के संभाग दक्षिण हिमाचल 18 व्यास कथाकार ने वर्ग में भाग लिया है। 

भाग रामपुर बुशहर, भाग शिमला,  भाग सिरमौर के संस्कार शिक्षा व्यास कथाकार द्वारा वृंदावन और अयोध्या से 9 माह का परीक्षण प्राप्त कर गांव, राज्य और केंद्र तक संस्कार शिक्षा के माध्यम से साप्ताहिक सत्संग में तीन दिवसीय रामकथा और अयोध्या से राम रथ उत्सव के माध्यम से श्री राम का दर्शन करवाए जाते हैं। 

संगठन एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा के द्वारा गांव, नगर शहर तथा राज्यों तक सनातन हिन्दू समाज की संस्कृति, हिन्दू भाई संगठित रहे, भारत देश में रामराज्य आए और भारत मां को विश्व गुरु बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा हैं। 

अध्यक्ष अभियान समिति भाग सिरमौर कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा ने बताया कि व्यास कथाकारों का अभ्यास परीक्षण अनीता द्वारा कराया गया। संभाग दक्षिणी हिमाचल संगठन मंत्री सुनील ठाकुर द्वारा सत्र का प्रतिपादन किया है। उद्योगपति संजय गोयल का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने तिलोकपुर मंदिर के सभी सेवा कर्मचारियों व  स्थानीय मातृशक्ति के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

संस्कार शिक्षा के दक्षता वर्ग में 10 दिन तक संभाग दक्षिण हिमाचल व्यास कथाकार अनता, रथ योजना प्रमुख कपिल, संभाग दक्षिण हिमाचल श्री हरि कथा योजना प्रमुख महेंद्र शर्मा, तथा संभाग दक्षिण हिमाचल के सभी व्यास कथाकार वर्ग में उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now