HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के समर्थन में उतरी आप 

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

शिमला  : कबड्‌डी फेडरेशन पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद घमासान मच गया है। इस मामले में अब आम आदमी पार्टी भी खुलकर सामने आ गई है। आप के खेल विंग के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि राज्य सरकार खेलों में भी राजनीति ...

विस्तार से पढ़ें:

शिमला  : कबड्‌डी फेडरेशन पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद घमासान मच गया है। इस मामले में अब आम आदमी पार्टी भी खुलकर सामने आ गई है। आप के खेल विंग के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि राज्य सरकार खेलों में भी राजनीति कर रही है।उन्होंने अजय ठाकुर द्वारा कबड्‌डी फेडरेशन पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता अपने करीबियों को तरजीह देने का काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों को खेलों से पीछे धकेला जा रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर किस आधार पर खिलाड़ियों को पीछे कर अपने लोगों को प्राथमिकता देने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जिन खिलाड़ियों को नौकरी दी गई है, उसमें भी केवल अपने करीबियों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर खिलाड़ियों का शोषण करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन मंत्रियों और नेताओं को स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष की कमान दी गई है, वह लोग खेलों के बारे में कुछ नहीं जानते।

सुनील कुमार ने कहा कि वे खुद भी खिलाड़ी हैं। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के हित में कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में खेलों की स्थिति बेहद खराब है। प्रदेश सरकार को दिल्ली सरकार से सीख लेने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 79 एकड़ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है।