HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पंचकूला में खेलेगा इंडिया, रोशनी से नहाया ताऊ देवीलाल स्टेडियम, आज शाम कई रास्ते रहेंगे बंद

By Radha Sharma

Published on:

Summary

शनिवार को सेक्टर – 3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शाम सात बजे खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम के आसपास की सड़कें कुछ समय के लिए बंद रहेगी।  पंचकूला/हरियाणा: खेत-खलिहान से लेकर खेल के मैदान, खानपान और देश की सुरक्षा में हरियाणवियों ...

विस्तार से पढ़ें:

शनिवार को सेक्टर – 3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शाम सात बजे खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम के आसपास की सड़कें कुछ समय के लिए बंद रहेगी।

 पंचकूला/हरियाणा: खेत-खलिहान से लेकर खेल के मैदान, खानपान और देश की सुरक्षा में हरियाणवियों के योगदान की झलक खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में नजर आएगी। शनिवार को होने वाले उद्घाटन समारोह का अभ्यास शुक्रवार शाम सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया गया। खेल मंत्री संदीप सिंह की मौजूदगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे।

अभ्यास के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से इस बात का संदेश दिया गया कि चाहे खेती की बात हो या खेलों की, हरियाणा की धरती सोना ही उगलती है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। गेट से लेकर पूरा स्टेडियम लाइटों से चमक रहा है।  

खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2021 के चौथे संस्करण में मस्कट जया और विजय के साथ इस बार दर्शकों को हरियाणा का अपना मस्कट धाकड़ भी देखने को मिलेगा, जो हरियाणा के दूध-दही का खाना और यहां के खेल संस्कृति का परिचायक बनेगा। 

पंचकूला में खेलेगा इंडिया, रोशनी से नहाया ताऊ देवीलाल स्टेडियम, आज शाम कई रास्ते रहेंगे बंद
ताऊ देवीलाल स्टेडियम

ताऊ देवीलाल खेल परिसर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मुख्य आयोजन स्थल है। ऐसे में स्टेडियम में मंच को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की तर्ज पर सजाया गया है। यहां सात हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। एक विशाल स्क्रीन के अलावा दर्शकों की सुविधा के लिए कई छोटी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। 

मंच पर रोशनी के लिए अलग-अलग तरह की लाइटें लगाई गई हैं। लाइटों की रोशनी इतनी तेज है कि रात में भी दिन का आभास होता है। तीरंदाजी और फुटबाल प्रतियोगिताएं पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में आयोजित की जाएंगी जबकि तैराकी और जिम्नास्टिक के मुकाबले अंबाला में होंगे। हॉकी शाहाबाद में और साइक्लिंग व निशानेबाजी प्रतियोगिताएं दिल्ली में होंगी।

शनिवार को सेक्टर – 3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शाम सात बजे खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम के आसपास की सड़कें कुछ समय के लिए बंद रहेगी। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इन रूटों को शाम 4 से रात 9.30 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसमें ओल्ड पंचकूला चौक से सेक्टर – 3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम की तरफ जाने वाली सड़क, माजरी चौक से जीरकपुर की तरफ जाने वाली सड़क, सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम लाइट प्वाइंट से डंपिंग ग्राउंड और सेक्टर 23 की ओर जाने वाली सड़क बंद रहेगी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Radha Sharma

राधा शर्मा, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ राधा शर्मा"अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !