HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

शादी में भाग लेने आई 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By Sandhya Kashyap

Published on:

rape with young girl

Summary

बिलासपुर : जिला के एक गांव में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर महिला पुलिस थाना ले आई है। आरोपी को 29 अक्तूबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पीड़‍िता सोलन जिले की रहने ...

विस्तार से पढ़ें:

बिलासपुर : जिला के एक गांव में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर महिला पुलिस थाना ले आई है। आरोपी को 29 अक्तूबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पीड़‍िता सोलन जिले की रहने वाली है तथा यहां एक शादी समारोह में अपने माता-पिता के साथ आई थी। रात्रि के समय आरोपी ने बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के परिजनों को इस पूरी घटना का पता अगले दिन चला। लोक लाज के चलते परिवार ने इस घटना की रिपोर्ट तुरंत पुलिस को नहीं दी। मानसिक रूप से थोड़ा संभल जाने के बाद पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाना बिलासपुर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।