HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

बर्फबारी से 8 ट्रांसफार्मर ठप्प, 2 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

चम्बा : जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। इससे समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है और लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बर्फबारी के कारण जिले के दुर्गम क्षेत्र पांगी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट ...

विस्तार से पढ़ें:

चम्बा : जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। इससे समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है और लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बर्फबारी के कारण जिले के दुर्गम क्षेत्र पांगी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। क्षेत्रवासी घाटी में कैद हो गए हैं, वहीं जनजातीय क्षेत्र भरमौर समेत सलूणी, चुराह में भी काफी हिमपात हुआ है। यही नहीं जोत व डल्हौजी के ऊंचे पहाड़ों पर भी बर्फ के फाहे गिरे हैं जबकि जिला मुख्यालय चम्बा व भटियात में बारिश होती रही।

रविवार रात से शुरू हुई बर्फबारी व बारिश का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। इससे डल्हौजी क्षेत्र में 8 ट्रांसफार्मर ठप्प हो गए हैं। डल्हौजी के अलावा चुराह व पांगी के कई हिस्सों में भी बिजली गुल रही।

इससे क्षेत्रवासियों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ीं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी विद्युत लाइनों को ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन सभी ट्रांसफार्मर को बहाल करने में सफलता नहीं मिली। वहीं 2 सड़कें भी यातायात के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई हैं। इसमें एक सड़क सलूणी व एक पांगी में बंद हुई है। इसके अतिरिक्त कुछ संपर्क मार्गों पर भी वाहनों के पहिए थम गए हैं। सड़कें बंद होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम खराब रहेगा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात तथा मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल चम्बा जीत सिंह ठाकुर  ने कहा कि जोत में हल्की बर्फबारी हुई थी, लेकिन सड़क यातायात के लिए खुली है। वाहनों की आवाजाही हो रही है।

डी.सी. चम्बा दुनी चंद राणा ने कहा कि प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को समय पर सेवाएं बहाल करने के लिए निर्देशित किया गया है। लोग बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें और एहतियात बरतें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now