HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

 बारालाचा में 250 टूरिस्ट बर्फबारी में फंसे, 13-14 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी सुरक्षित निकाले

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

लाहौल स्पीति : बारालाचा में लगभग 250 लोग फंस गए। इन्हें सुरक्षित निकालने को रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। 13 से 14 घंटे चले इस अभियान के बाद शनिवार सुबह सभी को सुरक्षित केलोंग मुख्यालय लाया गया। SP लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को ...

विस्तार से पढ़ें:

लाहौल स्पीति : बारालाचा में लगभग 250 लोग फंस गए। इन्हें सुरक्षित निकालने को रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। 13 से 14 घंटे चले इस अभियान के बाद शनिवार सुबह सभी को सुरक्षित केलोंग मुख्यालय लाया गया।

SP लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को दोपहर तक अपने-अपने गंतव्य को रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि एक टूरिस्ट व्हीकल ने शुक्रवार दोपहर बाद प्रशासन को बारालाचा में लोगों के फंसे होने की सूचना दी।

इसके बाद प्रशासन, BRO (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन), स्थानीय लोगों, होटल एसोसिएशन आदि ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। यह रातभर चलता रहा। सुबह सवा छह बजे तक सभी को बारालाचा से सुरक्षित निकाला जा सका। इसमें प्रदेश के विभिन्न राज्यों के सैलानी शामिल बताए जा रहे हैं।​​​​​​

बारालाचा में लगभग 8 किलोमीटर सड़क का स्ट्रैक काफी तंग है। यहां अक्सर गाड़ियां फंस जाती है। खासकर मौसम खराब होने और बर्फबारी की सूरत एकदम सड़क अवरुद्ध हो जाती है। बीते कल भी दोपहर के वक्त ऐसा ही हुआ। अचानक मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी शुरू हो गई। इसके बाद ट्रैफिक जाम बढ़ता ही गया, क्योंकि सरचू और दारचा से भी काफी संख्या में वाहन छोड़े गए। इससे लगभग 10 से 12 किलोमीटर में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

मौसम के खराब होने के बाद यहां 80 से 90 लाइट मोटर व्हीकल, 30 से 40 बाइकर्स और 300 से 400 व्हीकल ट्रैफिक जाम में फंस गए। प्रशासन ने मौके पर ही गाड़ियों में फंसे मरीजों को जरूरी दवाएं भी मुहैया कराई। बर्फबारी व ठंड के कारण लोगों को रातभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now