HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

जमीनी विवाद को लेकर भिड़े 2 परिवार, एक की मौत, 5 गिरफ्तार

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

बिलासपुर  : श्री नयनादेवी के साथ लगती पंचायत गांव सलोआ में जमीनी विवाद को लेकर 2 परिवारों के बीच हुृई लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 21 व 22 नवम्बर की रात को दोनों परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर बहसबाजी हो गई। बहसबाजी ...

विस्तार से पढ़ें:

बिलासपुर  : श्री नयनादेवी के साथ लगती पंचायत गांव सलोआ में जमीनी विवाद को लेकर 2 परिवारों के बीच हुृई लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार 21 व 22 नवम्बर की रात को दोनों परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर बहसबाजी हो गई। बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि डंडे बरसने लगे तथा इस दौरान दयाराम (60) पुत्र मनसाराम घायल हो गया। घायल को नयनादेवी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से उसे ऊना अस्पताल रैफर किया। ऊना में भी जब हालत नहीं संभली तो डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया तथा गत शाम दया राम ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। दया राम 2 वर्ष पहले ही स्कूल से चपरासी के पद से सेवानिवृत्त हुआ था।

पुलिस ने धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जोगिंदर पुत्र गीताराम, शशि पाल पुत्र जोगिंदर, रमणा देवी पत्नी जोगिंदर सिंह, रामकुमार पुत्र राजकुमार व केशवदास पुत्र जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी नयनादेवी शेर सिंह ने की है।