HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा पर भी हजारों लोगों ने किया योग

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

रोहतांग : देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत प्रदेशभर में हजारों लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं कर निरोग रहने का संदेश दिया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और भाजपा ने भी कई कार्यक्रम ...

विस्तार से पढ़ें:

रोहतांग : देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा समेत प्रदेशभर में हजारों लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं कर निरोग रहने का संदेश दिया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और भाजपा ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। विश्व योग दिवस पर सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम करवाए गए। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इस कार्यक्रम में केंद्र से शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ हिमाचल के वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा फोर्ट मंडल के कार्यक्रम स्थल में शामिल हुए। शिमला संसदीय क्षेत्र में हिमरश्मि परिसर विकासनगर में हुए कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, रिज मैदान के योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पांवटा साहिब योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी और आईटीआई सोलन के कार्यक्रम में राजीव सैजल सम्मिलित हुए।  हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में हुए योग कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी योग योग किया।